सिया के राम में सीता बनीं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हिंदी महानाट्य का मंचन 21 अक्टूबर को रविंद्रनाटय गृह में होगा


इंदौर। नवरात्रि के अवसर पर रंग मंच आर्ट ऑफ ड्रामा इंदौर की जनता को हिंदी महानाट्य की सौगाते देने जा रहा है। सिया के राम का मंचन रविंद्रनाट्य गृह में किया जाएगा जिसमें 40 कलाकारों द्वारा रामायण के पात्र को जीवंत किया जाएगा। इस महानाट्य की तैयारियां पिछले तीन महिनों से की जा रही है।

इंदौर के रविंद्रनाट्य गृह में 21 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे से हिंदी महानाट्य सिया के राम का शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। दो घंटे नॉन स्टॉप चलने वाले हिंदी महानाट्य सिया के राम श्रीराम की भूमिका नाट्य निर्देशक संदीप दुबे द्वारा निभाई जाएगी। सीता की भूमिका टीवी एक्टेस व मॉडल सरिका दीक्षित द्वारा निभाई जाएंगी। सरिका दीक्षित इस के पहले भी कई नाटकों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इसके साथ ही वे कई टीवी सीरियल तथा फिल्म में भी अदाकारी दिखा चुकी है।

Also Read – हम आपके हैं कौन से लेकर ऊंचाई तक, राजश्री इस परंपरा को आगे बढ़ाई जानिए आखिर है क्या यह परंपरा

रावण का किरदार युवा कलाकार संजय शर्मा करेंगे। हनुमानजी का किरदार प्राभांशु चौबे द्वारा अदा किया जाएगा व लक्ष्मण का किरदार अर्पित सिंह ठाकुर द्वारा निभाया जाएगा। सभी 40 कलाकार स्टेज पर रामायण को उम्दा तरीके से प्रदर्शित करने के लिए तीन महिने से रोजाना 3 घंटे अभ्यास कर रहे है। हिंदी महानाट्य में सभी कलाकारों की वास्तविक आवाज होगी। शो के दौरान रिकॉडिंग अवाज नहीं होगी। भारत के काव्य ग्रंथ रामायण की यादें दर्शकों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोडेंगी। महाना्टय सिया के राम में वरमाला, भरत मिलाप, राम-रावण युद्ध, रावण वध और अग्निपरीक्षा दृश्य बेहद उम्दा तरीके से निभाए गए है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगे।

News By – Dharmendra Shukla

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button