ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए आज यहां शुरु हुई आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं। उन्हें 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने खरीदा। वहीं दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस हैं। उन्हें 20.50 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकार्ड इंग्लैंड के सैम कुरेन के नाम था। कुरेन को 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज था एक करोड़
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर लगी 4 करोड़ की बोली, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, बेस प्राइज था 2 करोड़
2 करोड़ बेस प्राइज वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिले रोसौव आज नहीं बिके। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड पर हैदराबाद ने लगाई 6.80 करोड़ की बोली, बेस प्राइज था 2 करोड़ था। करुण नायर को किसी ने नहीं खरीदा उनका (बेस प्राइज 50 लाख) था। स्टीव स्मिथ का बेस प्राइज 2 करोड़ था लेकिन किसी ने नहीं लगाई बोली। इसके अलावा मनीष पांडे भी नहीं बिके। वानिंदु हसरंगा को हैदराबाद ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा। रचिन रविंद्र को सीएसके ने केवल 1.80 करोड़ में खरीदा उनका (बेस प्राइज 50 लाख) रुपये था। 2 करोड़ बेस प्राइज वाले शार्दुल ठाकुर को सीएसके ने 4 करोड़ में खरीदा। अज़मतुल्लाह उमरज़ई 50 लाख के बेस प्राइज पर गुजरात टाइटंस में शामिल हुए।
पेट कमिंस पर लगी सबसे बड़ी बोली, हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़) में खरीदा।
जेराल्ड कोएत्ज़ी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़) रहा।
हर्षल पटेल सबसे अधिक महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा। उनका (बेस प्राइज 2 करोड़) रुपये था।
डेरिल मिशेल को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा जबकि उनका (बेस प्राइज एक करोड़) रुपये था।
क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा उकना (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए) था। फिलिप साल्ट नहीं बिके (बेस प्राइज 1.50 करोड़) था। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख के बेस प्राइज पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
श्रीकर भरत को केकेआर ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा।लॉकी फर्ग्यूसन नहीं बिके उनका (बेस प्राइज 2 करोड़) रुपये था। कुसल मेंडिस नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख)। जोश इंगलिस नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़)
लाकी फर्गुसन नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़)। चेतन सकारिया को केकेआर ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा
अल्जारी जोसेफ 11.50 करोड़ में बिके, आरसीबी ने खरीदा (बेस प्राइज एक करोड़) । उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़)। शिवम मावी को लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 50 लाख)
मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में केकेआर ने खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)। जयदेव उनादकट 1.60 करोड़ में हैदराबाद टीम में शामिल (बेस प्राइज 50 लाख)। जोश हेजलवुड नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
आदिल रशीद (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)। डेरिल मिशेल को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
वकार सलामखिल नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए)। दिलशान मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ में खरीदा उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए था।
किस टीम के पास बची है कितनी रकम
गुजरात टाइटंस – 38.15 करोड़ रूपए
सनराइजर्स हैदराबाद – 34 करोड़ रूपए
कोलकाता नाइट राइडर्स – 32.70 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स – 31.4 करोड़ रुपए
पंजाब किंग्स – 29.10 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स – 28.95 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर – 23.25 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियन्स – 17.75 करोड़ रुपए
लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.15 करोड़ रूपए
राजस्थान रॉयल्स – 14.50 करोड़ रुपए
बचे हुए स्लॉट
गुजरात टाइटंस – 8 स्लॉक बचे हैं जिसमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद – 6 स्लॉक के लिए बोली लगाएगी जिसमें से 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।
कोलकाता नाइट राइडर्स – 12 स्लॉट में से 4 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स – 6 स्लॉट बाकी, तीन विदेशी प्लेयर्स के लिए
पंजाब किंग्स – 8 स्लॉट में से 2 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स – 9 स्लॉट बाकी, चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए
रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर – 6 स्लॉट बचे हैं जिसमें से 3 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं।
मुंबई इंडियन्स – 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी जिसमें 4 विदेशी प्लेयर्स के लिए है।
लखनऊ सुपर जायंट्स – 6 स्लॉक के लिए बोली लगेगी जिसमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए बचे है।
राजस्थान रॉयल्स – 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी जिसमें 3 विदेशी प्लेयर्स के लिए है।
बीसीसीआई के अनुसार इस साल की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 333 नामों को शॉटलिस्ट किया गया था। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों लिया जाएगा। 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
Source – EMS