मोदी की जगह कौन लेगा- गडकरी या शिवराज किस पर संघ लगाएगा दांव

भाजपा को झटका लगता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विजयी हो गए हैं। वहीं नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी विजयी बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में चर्चा आम हो चली है कि यदि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से पीछे रह जाती है तो फिर प्रधानमंत्री का चेहरा संघ बदलना चाहेगा। ऐसे में कौन होगा अगला प्रधानमंत्री इस पर बहस जारी है।
यहां बताते चलें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत दर्ज कराई अब लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर वो खुद शानदार जीत हासिल कर सभी को रोमांचित कर चुके हैं। इस जीत के साथ ही उनका नाम संघ अगले प्रधानमंत्री के तौर पर आगे करके एक राय कायम करने पर विचार कर सकती है। इसी तरह नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे से काफी आगे चल रहे हैं। नागपुर से उनकी भी जीत निश्चित मानी जा रही है। Who will replace Modi
रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखा है, तब क्या नितिन गडकरी प्रधानमंत्री बन सकते हैं? इस तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि नितिन गडकरी के हमेशा से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अच्छे रिश्ते रहे हैं। अब चूंकि गडकरी संघ के मुख्यालय वाली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं अत: उनकी भी दावेदारी पर विचार संघ कर सकता है। यहां विचारणीय यह भी है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी नए संकल्प यानी विकास और मेहनत को आगे रखते हुए बिना पोस्टर लगाए चुनाव मैदान में उतरे थे। गडकरी के कार्यों और उनकी नीति को देखते हुए भाजपा ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियां व कुछ नेता भी समर्थन दे सकते हैं। इसमें सबसे पहला नाम शिवसेना का आता है जो महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री बनाए जाने की शर्त पर साथ खड़ी हो सकती है। इससे शरद पवार की संभावित चाल का भी काट निकाला जा सकता है।
अब बात करें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तो उन्होंने प्रदेश में लागातार भाजपा की सरकार बनाने का जो रिकॉर्ड बनाया है वह उनके प्रधानमंत्री के दावे को मजबूती प्रदान करता है। यही नहीं मध्य प्रदेश की पूरी 29 में से 29 लोकसभा सीटें इस बार भाजपा की झोली में आती दिख रही हैं। शिवराज इसलिए भी प्रधानमंत्री के लिए संघ के चहेते के तौर पर सामने आ सकते हैं, क्योंकि उनके नाम पर कभी भी कोई विवाद या घपले-घोटाले का ताज नहीं सजा है। उन्हें सभी वर्गों के लोग पसंद करते रहे हैं और आगे भी उनसे यही उम्मीद की जाती रही है कि वो सभी को साथ लेकर चलेंगे।
Also Read – आखिर भाजपा के साथ मोदी भी हारे
एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है। इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। ये विकसित भारत की जीत है। पीएम मोदी ने कहा, इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। Who will replace Modi
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को लेकर पीएम मोदी ने कहा, पूरा गठबंधन सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने जीती। मोदी ने कहा कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी दिवंगत मां को भी याद किया। मोदी ने कहा, आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहां-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला। देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत
पीएम मोदी ने कहा, आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी आपके द्वारा बहाया गया पसीना मुझे काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया। Who will replace Modi
मोदी ने कहा, विधानसभा के चुनावों में एनडीए को भारी जीत मिली है। चाहे वो आंध्र प्रदेश हो, ओडिशा हो, सिक्किम हो या अरुणाचल प्रदेश। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कइयों का तो जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा, जब महाप्रभु जगन्नाथ जी की धरती पर बीजेपी का कोई सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। वो संघर्ष भी करते रहे और जन सामान्य की सेवा भी करते रहे। तेलंगाना में भी हमारे नंबर बढ़ गए हैं।
मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है। Who will replace Modi