इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई
इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। दरअसल मेलोनी के पति ने हाल ही में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद जॉर्जिया ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।
मेलोनी ने फेसबुक पर लिखा- एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा 10 साल का रिश्ता यहीं खत्म होता है। कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए थे अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है। कपल की एक बेटी है, जिसका जन्म 2006 में हुआ।
Also Read – अडानी को झटका
3 महीने में दो आपत्तिजनक टिप्पणियां
जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो इटली के जाने-माने न्यूज चैनल के एंकर हैं। हाल ही में एक अन्य मीडिया ने जियाम्ब्रुनो के प्रोग्राम के ऑफ-एयर अंश ब्रॉडकास्ट किए। इनमें जियाम्ब्रुनो एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते नजर आए। उन्होंने महिला से अफेयर की बात कही।
जियाम्ब्रुनो ने महिला से कहा कि अगर वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो वो उस महिला को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। Georgia Meloni separates इसके बाद मेलोनी के पति की काफी आलोचना हुई। इसके पहले अगस्त में सामूहिक बलात्कार मामले के बाद स्पष्ट रूप से पीडि़ता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों को लेकर भी उनकी आलोचना की गई थी। अगस्त में उन्होंने कहा था- यदि आप डांस करने पब जाती हैं, तो आपको शराब पीने का पूरा अधिकार है, ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी और किसी भी तरह की प्रॉबलम नहीं होती। लेकिन अगर आप शराब पीने से मना करती हैं तो शायद मुसीबत में फंस सकती हैं।
Source – EMS