दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता कि डांडिया रास थीम पार्टी हुई
ग्रुप के 400 से अधिक सदस्यों ने माता पद्मावती देवी की भक्ति में गरबा किया
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता की डांडिया रास थीम पर गरबा पार्टी हुई। इसमें ग्रुप के 400 से अधिक सदस्यों ने भागीदारी की ओर झूम कर माता पद्मावती देवी की भक्ति आराधना की है।
जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष राहुल सेठी, सचिव विकास पांड्या और कोषाध्यक्ष सलोनी जैन ने बताया कि ये पार्टी सुखलिया स्थित मदन महल गार्डन में हुई। इसमें ग्रुप परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। दोपहर साड़े 4 बजे से सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।
एंट्री पर सयोजक द्वारा गेम खिलाया गया। उसके पश्चात दो सेल्फ़ी पॉइंट पर सभी ने फोटो शेषन किया। शाम 7 बजे से गरबा शुरू हुआ, जो की रात 10.30 बजे तक संचालित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रमुख रूप से माता भजनों के साथ गुजराती गीत और फ़िल्मी गानो पर डांडिया किया।इस पार्टी में डांडिया संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दो दर्जन से अधिक विजेताओं को उपहार दिये गये। पार्टी के सयोजक प्रमुख रूप से शैलेश विजेता जैन, राहुल खुशबू मोदी, अभिषेक गुंजा जैन, आशीष निधि जैन, गजेंद्र सुषमा जैन, रोहित सुरभि जैन और ऋषि संध्या जैन थे।
जूनियर गोविन्दा ने भी जमकर दी प्रस्तुति
आपने बताया कि पार्टी में प्रमुख आकर्षण का केंद्र मुम्बई से आये कलाकार जूनियर गोविन्दा रहे। जिन्होंने फ़िल्म अभिनेता गोविन्दा की अनेक फिल्मों में डुप्लीकेट का अभिनय किया है। उनके द्वारा भी सदस्यों के साथ गरबा किया गया और गोविन्दा के प्रख्यात गीतों पर प्रस्तुति दी गई। आयोजन के दोरान अनेक परिवार के सदस्यों ने उनके साथ सेल्फ़ी ली थी।