पूरी सुरक्षा के साथ आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई, आरोपियों को पनाह देने वाले गिरफ्तार
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर साजिश में कुल छह लोग शामिल थे। पूरी सुरक्षा के साथ इन आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई थी। संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को दो युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और उन्होंने सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर कूदने लगे। वहीं दो लोगों ने सदन के बाहर हंगामा किया।
इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दो लोग अब भी फरार हैं। इनमें से सभी छह लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद के अंदर हंगामा किया तो बाहर हरियाणा के हिसार की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के अमोल शिंदे ने हंगामा किय। सूत्रों के मुताबिक, पांचों लोग गुरुग्राम में एक ही जगह पर रुके थे। यह घर ललित झा का है। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि ललित के पास गिरफ्त में लिए गए आरोपियों के मोबाइल फोन हैं। जांच एजेंसियां ललित की तलाश में जुटी हैं। वहीं एजेंसियों ने विक्की शर्मा को भी हिरासत में लिया है।
बता दें कि लोकसभा में आज दो युवक दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और सदन की बेंच पर एक जगह से दूसरी जगह पर कूदने लगे। युवक अपने जूते में स्प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे छिड़कने से सदन में पीला धुंआ फैल गया। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और कुछ ने आरोपियों की पिटाई भी की। बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों विजिटर्स पास के जरिए दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे।
– संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपियों को पनाह देने वाले गिरफ्तार
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है।
विक्की हिसार का रहने वाला था, जो काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा था। विक्की को गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1990 में जगह अलॉट हुई थी, उसी वक्त उन्होंने यह मकान लिया था।
पुलिस ने बताया कि सातवां आरोपी ललित झा भागा हुआ है। ट्रांसपोर्ट भवन के पास जब नीलम और अमोल क्रेकर चला रहे थे, तब ललित झा भी मौके पर था। उसी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।
Source – EMS