नया साल 2024 का आगाज 5 शुभ संयोग से कोई भी ग्रहण इस वर्ष नहीं लगेगा

Beginning of New Year 2024: 5 Due to auspicious coincidence, no eclipse will occur this year
Beginning of New Year 2024: 5 Due to auspicious coincidence, no eclipse will occur this year

मुरेना (मनोज नायक) यू तो हिंदू नव वर्ष संवत, 2081 की शुरुवात इस बार 09 अप्रैल मंगलवार 2024 से होगी।
किंतु अंग्रेजी वर्ष 01जनवरी 2024 से प्रारंभ होने के कारण ज्योतिष की दृष्टि में 5 शुभ संयोग बनने से साल 2024 का आगाज बेहद शुभ संयोग में हो रहा है।
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी में बताया कि नववर्ष 2024 भारत के लिए काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है, क्योंकि पहले दिन ही खास राजयोग बन रहे हैं
और इस साल की दूसरी खास बात एक भी सूर्य और चंद्र ग्रहण कोई भी भारत में नहीं दिखेगा।
जैन के अनुसार 1 जनवरी 2024 को सोमवार, आयुष्यमान योग, आदित्य मंगल योग, गजकेसरी योग और लक्ष्मी नारायण जैसे योगों का संयोग बन रहा है।
इन 5 शुभ योग में नए साल की शुरुआत होना भारत के लिए और हर राशि बालो के लिए सुखद और पुण्य फलदायी बन सकती है।
भारत धर्म ,अध्यात्म,उद्योग,विज्ञान,के क्षेत्र मे अग्रणी बनेगा। विश्व के विकाश शील देशों में भी अग्रणी स्थान पर रहेगा।
क्योंकि लक्ष्मी नारायण योग शुक्र-बुध ग्रह की युति से बनता है।
1 जनवरी 2024 को शुक्र और बुध ग्रह वृश्चिक राशि में युति कर विराजमान होंगे, जिससे ये योग बनेगा। लक्ष्मी नारायण योग से उद्योग,व्यापार के नए क्षेत्र विकशित होने से धन, संपदा के साथ आपसी भाई चारा बढ़ता है।
ये योग आरोग्य और संपन्नता भी प्रदान करते हैं।
आदित्य मंगल योग –
1 जनवरी 2024 को सूर्य और मंगल धनु राशि में विराजमान रहेंगे, इन दोनों ग्रहों की युति से आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा। आदित्य मंगल योग के प्रभाव से भारत पाश्चात्य देशों में युद्ध,आतंकवाद के खात्मे में अपनी कारगर भूमिका निभा कर विश्व में सफल रहेगा। देश को केंद्र में वर्तमान राजा पुनः प्राप्त हो सकता है और राजनैतिक कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि प्राप्त होगी।
गजकेसरी योग –
1 जनवरी 2024 को चंद्रमा सिंह राशि में होंगे, वहीं 31 दिसंबर को मेष राशि में गुरु मार्गी होंगे साल की शुरुआत में गुरु की पांचवी दृष्टि सिंह राशि पर पड़ेगी जहां चंद्रमा के होने की वजह से गजकेसरी योग बनेगा। अपने नाम स्वरूप गजकेसरी योग गज यानी हाथी के समान बल और धन-दौलत प्रदान कराता है। गजकेसरी योग के प्रभाव से देश की उपलब्धियों का अनुसरण अन्य देश दुनियां करना चाहेगी।
देश में लाभ कमाने की दृष्टि से नए नए उद्योग,व्यापार,संचालित होकर आधुनिक वस्तुओ का निर्माण होगा।

आयुष्मान योग –
1 जनवरी 2024 को प्रात: 03.31 से अगले दिन 2 जनवरी 2024 को सुबह 04.36 तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्मान योग इस योग से भारत में राम मंदिर प्राप्ति के साथ कृष्ण और शिव मंदिरों की खोज साकार होकर निर्माण कार्य के लिए आगे आयेगी। देश के लोगो को इस योग से कोई बड़ी बीमारी से हानि नहीं पहुंचेगी।इस योग से दीर्धायु का वरदान मिलता है साथ ही सौभाग्य की प्राप्त होती है।
सोमवार – साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को सोमवार का दिन पड़ रहा है।सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत होती है। सोमवार के दिन से नए साल का आरंभ समृद्धिदायक और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है।
क्या बोलते हैं राशियों पर सितारों की चाल ?
जैन ने कहा कि मकर,कुंभ और मीन राशियो पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव वर्ष में रहेगा कर्क और वृश्चिक राशि बालो पर शनि की ढैया चल रहा है। यह थोड़ा देरी से श्रम से फलों को देगा।
मेष – गुरु और शनि ग्रह हर तरह का लाभ और मनोकना पूरी करेंगे।
वृष – श्रम,विवेक से कार्य करने से आर्थिक लाभ होगा।
मिथुन – गुरु एवम राहु की वजह से कार्य वृद्धि,सफलता, बड़ो का आशीर्वाद रहेगा।
कर्क – गुरु एवम केतु शुभता प्रदान कर धन, मान सम्मान,प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे।
सिंह – अचानक धन,पद वृद्धि संतान उन्नति होगी।कन्या – शनि , राहू की कृपा से पारिवारिक सुख समृद्धि आर्थिक वृद्धि होगी।
तुला – सुख ,धन संपदा,आर्थिक स्थिति में वृद्धि से सुख सुभिधाए बढ़ेगी।
वृश्चिक – स्थान परिवर्तन असंतोष के बाद अचानक धन – लाभ होता रहेगा।
धनु शनि के प्रभाव से पराक्रम आरोग्य,धन वृद्धि के संयोग है।
मकर – विद्या,विवेक से आत्मविश्वास बढ़ेगा,मित्रो की मदद आगे बढ़ाएगी।
कुंभ – धैर्य और संयम से काम करना होगा जरा सी लापरवाई से बड़ी हानि,चिंता रहेगी।
मीन – परिवार की सुख मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा फिर भी श्रम संघर्ष रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button