जैनरत्न स्व. प्रदीप कुमार सिह कासलीवाल की 76 वी जन्म जयंति को सेवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा

इंदौर:- “मैं से हम’ यात्रा के प्रेरक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष, जैन रत्न स्व. प्रदीप कुमार सिह जैन कासलीवाल की 76वीं जन्म जयंती, 13 जनवरी 2024 को सेवा दिवस के रुप में सम्पूर्ण भारत भर में 350 से अधिक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप्स के साथियों द्वारा संजीवनी सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम एक साथ किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक सरोकार की गतिविधियां जैसे अनाथालय, वृद्धाश्रम, बाल आश्रम, रुग्ण व्यक्तियों की सेवा व भोजन वितरण, अस्पताल मे रोगियों की सेवा, सहयोग व अन्य तात्कालिक आवश्यकता जैसे कार्यक्रम, सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों/सदस्यों के सक्रिय सहयोग से आयोजित कर सेवा दिवस के रुप में मनाएंगे।

देश भर में फैले हुए, सोशल ग्रुप के सदस्यों एवं पदाधिकारी से यह आव्हान दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, महासचिव विपुल जैन ‘बांझल, कोषाध्यक्ष अतुल जैन बिलाला व रीजन अध्यक्ष रितुल अजमेरा द्वारा किया गया है।
फेडरेशन की मीडिया प्रभारी राजेश जैन दादू एवं संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जनवरी, शनिवार को सुबह 8:30 बजे से ब्लड टेस्ट एवं स्वास्थ्य परीक्षण, रीगल चौराहा स्थित कीर्ति स्तंभ पर, करीब 10:30 बजे एयरपोर्ट रोड पर स्थित उन्मुक्त आश्रम में भोजन एवं जरूरत की सामग्री व 11:00 बजे महाराजा यशवंत राव होलकर हॉस्पिटल में सेवा कार्य किए जाएंगे।
कीर्ति स्तंभ पर ही रात्रि 9:27 पर ‘सद्भावना दीप ज्योति जलाओ” श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सोशल ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्य दंपति भाग लेंगे।

संजीव जैन संजीवनी इंदौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button