विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने उज्जैन – जावरा फोरलेन सड़क मार्ग की स्वीकृति दी
102.80 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 5 हजार 17 करोड़ 22 लाख रुपया खर्च आएगा
जावरा (राजकुमार हरण) विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों को सफलता मिलती जा रही है।डॉ पांडेय द्वारा लगातार की जा रही जावरा-उज्जैन सड़क मार्ग को फोर लेन सड़क मार्ग किये जाने की स्वीकृति प्रदेश के मंत्री परिषद की बैठक में दी है।
मंत्री परिषद द्वारा उज्जैन को जावरा स्थित एक्सप्रेस-वे
इंटरचेंज से जोड़ने के लिये 102.80 किमी लम्बे ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे के निर्माण की स्वीकृति दी है। इस परियोजना का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप हाइब्रिड एनयूटी आधार पर होगा। परियोजना की लागत 5 हजार 17 करोड़ 22 लाख रूपए है। परियोजना पर 17 वर्षों में कुल व्यय 5 हजार 17 करोड़ 22 लाख रूपए में से 557 करोड़
रूपए का भुगतान सड़क विकास निगम और 4460 करोड़ रूपए का भुगतान राज्य बजट से किया जायेगा। इस मार्ग पर 7 बड़े पुल, 26 छोटे पुल, 270 पुलिया, 5 फ्लाई ओवर, 2 रेलवे ओवरब्रिज बनाये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत
सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिल्ली एवं मुम्बई के मध्य 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इस राजमार्ग की 247 कि.मी. लम्बाई राज्य के मंदसौर, रतलाम एवं झाबुआ जिलों से गुजरता है। एक्सप्रेस- वे के इस भाग में 7 स्थानों पर एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के लिये इंटरचेंज दिये गये हैं। इनमें से एक इंटरचेंज जावरा के पास भूतेड़ा पर स्थित है। क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था में गुणात्मक सुधार को दृष्टिगत रखते हुये
उज्जैन शहर को जावरा स्थित एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से जोड़ने के लिये यह निर्णय लिया गया है।
इस फोर लेन सड़क मार्ग के लिए विधायक डॉ पांडेय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कई बार आग्रह किया था।प्रदेश शासन व विधानसभा में भी इस मार्ग के लिए बात उठाई थी। इस बड़ी सौगात पर डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।