भगोरिया यात्रा 2024
इन्दौर प्रेस क्लब ने आदिवासी लोक संस्कृति के प्रणय पर्व भोंगर्या यानी भगोरिया को जनमानस के बीच पहुंचाने के वृहद उद्देश्य की पूर्ति के लिए 21 मार्च को भगोरिया यात्रा का आयोजन किया, निश्चित रूप से इन्दौर के प्रेस फोटोग्राफर पत्रकारों के माध्यम से जो सांस्कृतिक दर्शन स्थापित करने का कार्य किया उसके लिए इन्दौर प्रेस क्लब के लीडर यशस्वी अध्यक्ष अरविन्द तिवारी सर, उपाध्यक्ष दीपक कर्दम जी, सचिव संजय त्रिपाठी जी, हृदय से आभार। साथ ही व्यवस्था टीम में सहित सभी सक्रिय साथियों का आभार।
यह यात्रा न केवल मनोरंजन और आनंद के साथ चली बल्कि सुव्यवस्थित व परिवार तुल्य नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण रही।
इस यात्रा में यह भी सीखने का विषय रहा कि कैसे इतने बड़े परिवार को संभाला जाता है और सबको साथ रखते हुए सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखा जाता हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस कप्तान धार, और जिला पुलिस कप्तान अलीराजपुर राजेश व्यास जी का भी आभार।
सभी साथियों का आभार।
मनीष पटेल फोटोग्राफर