तीर्थंकर श्री मल्लिनाथ भगवान के गर्भकल्याणक पर निकली भव्य प्रभात फेरी
इंदौर! भारतीय नव वर्ष और गुड़ी पड़वा के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद एवं महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उदय नगर स्थित श्री चंद्रप्रभु जिनालय से भव्य प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी के समन्वयक सुशील पांड्या , सनत गंगवाल व रमेश बड़जात्या ने बताया कि श्री जी की शोभायात्रा सर्वप्रथम वैभव नगर स्थित पदम प्रभु जिनालय पर पहुंची, सभी समाज जनों ने श्री जी की आरती उतारी व पदाधिकारीयों का सम्मान किया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश विनायका, सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि शोभा यात्रा यहां से श्री सुख शांति नगर जिनालय पर पहुंची। मंदिर के पदाधिकारीयों ने प्रभात फेरी का अभिनंदन कर श्री जी की आरती उतारी। तत्पश्चात शोभा यात्रा पुन: उदय नगर जिनालय पर पहुंची। फेडरेशन के महासचिव विपुल बांझल ने बताया कि प्रभात फेरी के मार्गदर्शक श्री कमलेश कासलीवाल एवं श्री मनोज बाकलीवाल ने सभी पदाधिकारीयों के साथ ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मंदिर जी में जाकर श्री जी का विधि विधान से अभिषेक एवं शांति धारा हुई।
मंदिर प्रांगण के बाहर आकर उदय नगर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत जैन एवं मंत्री जिनेंद्र जैन, के साथ विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन, कार्याध्यक्ष सुनील जैन (एक्स), आर के जैन, संतोष जैन, जे के जैन आदि ने सभी उपस्थित पदाधिकारीयों का अभिनंदन पचरंगी दुपट्टा व माला पहनाकर किया।
आज की शोभायात्रा गाजे- बाजे के साथ धर्म प्रभावना करते हुए निकली। छोटे बच्चों द्वारा भी बहुत ही सुंदर तरीके से ढोल बजाए जा रहे थे। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया परिदान में जैन धर्म के झंडे लेकर सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी श्री कुशल राज जैन पमपम , मनोहर झांझरी, कीर्ति पांड्या , दिलीप पाटनी, संदीप जैन, राजकुमार जैन , विनोद जैन, श्रीपाल जैन, संजय जैन अहिंसा, ऋषभ जैन , संजय पापड़ीवाल, जे के जैन,संतोष जैन सर, अतुल जैन थाला ‘वाला ‘, श्रीमती सरिता जैन, अनीता जैन, संगीता जैन, मीना जैन, रिचा जैन, अर्चना जैन, रविता जैन सहित विद्यासागर सोशल ग्रुप के करीब 50 सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।