कांग्रेस का मिडिया एवं सोशल मीडिया वार रूम का शुभारंभ सुप्रिया श्रीनेत एवं चरण सिंह सपरा ने किया…

इंदौर। इंदौर मिडिया विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वचन पत्र को जनता तक पहुंचाने एवं भाजपा के झूठ और भ्रामक प्रचार को उजागर करने के लिए इंदौर में रानी सती गेट स्थित एन एम विराज अपार्टमेंट में कांग्रेस ने सोशल मीडिया डिजिटल एवं मिडिया वार मीडिया रूम बनाया गया है। जिसका शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत,चरणसिंह सपरा,इंदौर कांग्रेस संगठन के प्रभारी महेंद्र जोशी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री के द्वारा शुभारम्भ किया गया।

प्रवक्ताद्वय ने बताया की मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी भाजपा को अक्रमकता के साथ घेरने की तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा नेताओं के अमर्यादित भाषणों और शिवराज सरकार में हुए कथित घोटालों,भ्रामक प्रचार,भाजपा की सोशल मीडिया द्वारा वीडियो एवं समाचारों को एडिट कर जनता में कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा करने एवं मतदाताओं तक कांग्रेस की रीति नीतियों वचन पत्र एवं कांग्रेस प्रत्याशियों की जानकारी को पहुंचाने के लिए अब केंद्रीय डिजिटल वॉर शुरू किया है। जो सभी विधानसभा प्रत्याशियों के कार्यालयों से समन्वय कर संचालित किया जायेगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के दिशा निर्देश पर इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी के साथ हम लगातार जमीनी स्तर पर बूथ मंडल सेक्टर एवं पन्ना प्रभारी बनाए जाने पर इंदौर शहर एवं जिले की सभी विधानसभाओं पर कार्य कर रहें थे। साथ ही सोशल मीडिया आज के दौर की जरूरत बन गया है। आज हर आयु वर्ग का व्यक्ति एंड्रॉयड मोबाइल का उपयोग कर रहा है जिसके चलते सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के साथ जरूरी विषय आम मतदाता तक पहुंचते है। इसको दृष्टिगत रखते हुए हमने सभी विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के कार्यालय पर मिडिया एवं सोशल मीडिया वार रूम बना रहे है। जहा से हमारे प्रत्याशियों के चुनावी जनसंपर्क एवं चुनावी गतिविधियों की निरंतर जानकारी भेजी जाएंगी साथ ही सभी विधानसभा से समन्वय एवं सहयोग के लिए एक केंद्रीय कार्यालय एन एम टावर यशवंत निवास रोड रानी सती के पास खोला गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुप्रिया श्रीनेत,चरण सिंह सपरा,संगठन प्रभारी इंदौर महेंद्र जोशी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा,कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री,सच सलूजा,प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला,अमीनुल खान सूरी,संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया,जोहर मानपुरवाला,विवेक खंडेलवाल,आनंद जैन कासलीवाल,गिरीश जोशी, आई टी सेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपिन गंगवाल,किशोर डोंगरे, आदि उपस्थित थे।
संभागीय प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल

News BY – Vipin gangwal and Anand kasliwal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button