बड़ा हादसा, महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए

मृतकों की संख्या 122 बताई जा रही, लाशों को देखकर सिपाही को आया हार्टअटैक

Big accident, women and children were badly crushed, the number of dead is said to be 122, the soldier got a heart attack after seeing the dead bodies.
Big accident, women and children were badly crushed, the number of dead is said to be 122, the soldier got a heart attack after seeing the dead bodies.

हाथरस  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। Big accident

मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। जिनके शव एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जबकि कुल मृतकों की संख्या 122 बताई जा रही है। जिनके शव अलीगढ़ भेजे गए हैं। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

हादसे के बाद हालात इस कदर भयावह हो गए कि अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े रहे। हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई है। हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

Also Read – त्वरित न्याय की अवधारणा पर आधारित हैं नये आपराधिक कानून

सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। Big accident

Big accident, women and children were badly crushed, the number of dead is said to be 122, the soldier got a heart attack after seeing the dead bodies.
Big accident, women and children were badly crushed, the number of dead is said to be 122, the soldier got a heart attack after seeing the dead bodies.

लाशों को देखकर सिपाही को आया हार्टअटैक

एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वह क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया। इतनी लाशें देखकर वह बर्दाश्त न कर सका। सिपाही मूल रूप से सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। Big accident hathras

पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान

हाथरस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का एलान किया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक भक्तों की मौत का समाचार हृदय विदारक है।’ मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। Big accident hathras

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें कष्ट सहने की शक्ति दें। Big accident

source – ems

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button