रांकपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने किया कुलदीप सिंह पंवार का सम्मान

Journalists honored Kuldeep Singh Panwar on becoming state president of NCP
Journalists honored Kuldeep Singh Panwar on becoming state president of NCP

इंदौर। रांकपा अजीत गुट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर इंदौर के पत्रकारों ने कुलदीप सिंह पवार का सम्मान इंदौर प्रेस क्लब के समीप महफिल रेस्टोरेंट में किया। आयोजन इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी के आतिथ्य में हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र सिंह थनवार, धर्मेंद्र शुक्ला, गिरीश कानूनगो, हेमंत व्यास, संजय त्रिपाठी, प्रवीण जोशी, कमलेश श्रीवास्तव, बी. के. शर्मा, किशोर लोवंशी, हेमंत जैन, विनोद शर्मा,निरंजन सिंह परमार, रूपेंद्र चौहान, डॉ. अर्पण जैन, अशोक शर्मा, कल्याणसिंह चाँदना, अर्जुनसिंह राजपूत, सुधीर वर्मा ने पवार का सम्मान अंग वस्त्र, बुके और मोतियों की माला पहनाकर किया। इस मौके पर पवार ने कहा कि यह मेरा नहीं रांकपा का सम्मान है और पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अपना दायरा बढायेगी।

Also Read – 6 महीने से किराए पर कमरा लेकर नकली नोट छाप रहे थे

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी का जन्म दिवस भी मनाया गया। साथियों ने फूलों की माला और दुपट्टे से प्रवीण जोशी का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय लाहोटी, विजय गुंजाल, प्रकाश कुमार, दिनेश देशमुख , साकेत कुमार बादल,लोकेश पाल, मार्टिन पिंटो, अजय सारडा,शुभम अग्रवाल, पर्यावरण मित्र पवन पुरोहित, राजेंद्र गुप्ता, दीपक सिंह कुशवाह, हर्ष जैन, अशोक गौड़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button